Kashi Temples Tour : काशी के प्रमुख मंदिर और कैसे पहुँचें?
काशी (वाराणसी) को मंदिरों का शहर कहा जाता है। स्टेडियम में क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ, महादेव की इस नगरी में आकर यहाँ के पवित्र मंदिरों के दर्शन करना आपकी यात्रा को पूर्ण बनाता है। शहर में हज़ारों मंदिर हैं, लेकिन कुछ प्रमुख मंदिरों के दर्शन और वहाँ तक पहुँचने का आसान रूट यहाँ दिया गया है।
काशी के प्रमुख और सिद्ध मंदिर (Must-Visit Temples)
ट्रांसपोर्ट और रूट गाइड (Transport to Temples)
काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए (रूट)
यह मंदिर शहर के सबसे व्यस्त इलाके (गोदौलिया और मैदागिन के बीच) में है। यहाँ 4-पहिया वाहनों (कैब/टैक्सी) की ‘नो-एंट्री’ रहती है। आपको अपनी कैब गोदौलिया या मैदागिन चौराहे पर छोड़नी होगी और वहाँ से गेट नंबर 4 तक पैदल या ई-रिक्शा से जाना होगा।
संकट मोचन और BHU के लिए
यह इलाका खुली सड़कों वाला है। कैंट, बनारस स्टेशन या सीधे स्टेडियम से आप यहाँ तक के लिए ओला/उबर कैब या रिज़र्व ऑटो आसानी से ले सकते हैं।
काल भैरव के लिए
मैदागिन चौराहे से यह मंदिर वॉकिंग डिस्टेंस पर है। कैंट स्टेशन से मैदागिन के लिए डायरेक्ट ऑटो और ई-रिक्शा चलते हैं।
मंदिर दर्शन रूट और किराया गाइड
| कहाँ से (From) | कौन सा मंदिर (Temple) | ड्रॉप पॉइंट (Drop Point) | सबसे अच्छा ट्रांसपोर्ट | अनुमानित किराया (Fare)* |
|---|---|---|---|---|
| वाराणसी कैंट (BSB) | काशी विश्वनाथ | गोदौलिया / मैदागिन | ऑटो / ई-रिक्शा | ₹20 – ₹50 |
| बनारस स्टेशन | संकट मोचन | लंका / मंदिर गेट | ऑटो / कैब | ₹30 – ₹150 |
| स्टेडियम (गंजारी) | काशी विश्वनाथ | गोदौलिया / रथयात्रा | कैब / रिज़र्व ऑटो | ₹400 – ₹700 |
| DDU जंक्शन | काशी विश्वनाथ | मैदागिन | प्राइवेट टैक्सी / ऑटो | ₹300 – ₹600 |
| वाराणसी कैंट (BSB) | काल भैरव | मैदागिन (कबीरचौरा) | ई-रिक्शा | ₹20 – ₹40 |
