Stadium Route : गंजारी स्थित वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुँचना अब बेहद आसान है। शहर की बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण आप ट्रेन, कैब या लोकल ऑटो किसी भी साधन से बिना किसी परेशानी के स्टेडियम तक पहुँच सकते हैं। यहाँ आपके सफर को आसान बनाने के लिए सभी प्रमुख रूट्स की जानकारी दी गई है।

🚆 ट्रेन रूट (Train Routes)

  • वाराणसी आने वाले यात्रियों के लिए शहर में कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं, जहाँ से स्टेडियम के लिए डायरेक्ट ट्रांसपोर्ट मिल जाता है। अपनी सुविधा के अनुसार आप सही स्टेशन चुन सकते हैं:
  • राजातालाब स्टेशन (2-3 किमी): यह स्टेडियम के सबसे नज़दीक है। लोकल और पैसेंजर ट्रेनों से आने वालों के लिए यह सबसे अच्छा स्टेशन है।
  • बनारस स्टेशन (14 किमी): नई दिल्ली और अन्य शहरों से आने वाली वीआईपी ट्रेनों का मुख्य हॉल्ट। यहाँ से स्टेडियम जाना काफी आसान है।
  • वाराणसी कैंट (16 किमी): शहर का सबसे बड़ा स्टेशन, जहाँ देश भर से ट्रेनें आती हैं। यहाँ से आपको हर तरह का ट्रांसपोर्ट मिल जाएगा।
  • पं. दीन दयाल (DDU) जंक्शन (35 किमी): हावड़ा-दिल्ली रूट की प्रमुख ट्रेनों का जंक्शन। यहाँ से सीधे टैक्सी लेकर हाईवे से स्टेडियम पहुँचा जा सकता है।

🚖 कैब और टैक्सी रूट (Cabs & Taxis)

  • अगर आप परिवार के साथ हैं या आरामदायक सफर चाहते हैं, तो कैब और टैक्सी सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।
  • ऐप आधारित कैब (App Cabs): वाराणसी कैंट और बनारस स्टेशन से आप ओला (Ola) और उबर (Uber) आसानी से बुक कर सकते हैं।
  • प्री-पेड टैक्सी (Pre-Paid Taxi): कैंट और DDU जंक्शन के बाहर पुलिस द्वारा संचालित प्री-पेड बूथ हैं, जहाँ से फिक्स रेट पर टैक्सी मिलती है।
  • प्राइवेट एयरपोर्ट टैक्सी: अगर आप फ्लाइट से आ रहे हैं, तो एयरपोर्ट से सीधे स्टेडियम (लगभग 30 किमी) के लिए रिज़र्व टैक्सी ले सकते हैं।

🛺 ऑटो और ई-रिक्शा (Auto & E-Rickshaw)

  • कम बजट और शॉर्ट-डिस्टेंस सफर के लिए लोकल ऑटो और ई-रिक्शा सबसे शानदार साधन हैं।
  • शेयरिंग ई-रिक्शा: राजातालाब स्टेशन से उतरने के बाद आपको सीधे स्टेडियम के गेट तक जाने वाले ई-रिक्शा आसानी से मिल जाएंगे।
  • रिज़र्व ऑटो (Reserve Auto): शहर के किसी भी हिस्से, होटल या स्टेशन से आप स्टेडियम तक के लिए डायरेक्ट रिज़र्व ऑटो बुक कर सकते हैं।
  • रिंग रोड ऑटो: शहर के बाहरी हिस्से (रिंग रोड) से चलने वाले ऑटो आपको सीधे गंजारी तक बिना ट्रैफिक के पहुँचा देंगे।

रास्ता और किराया समझाना बहुत जरुरी है

यात्रा शुरू करने का स्थानसबसे अच्छा ट्रांसपोर्टअनुमानित दूरीअनुमानित किराया
राजातालाब स्टेशनई-रिक्शा / लोकल ऑटो3 km₹10 – ₹50 (शेयरिंग)
बनारस / कैंट स्टेशनरिज़र्व ऑटो14 – 16 km₹300 – ₹500
बनारस / कैंट स्टेशनओला / उबर कैब14 – 16 km₹500 – ₹800
DDU जंक्शनप्राइवेट टैक्सी / कैब35 km₹1000 – ₹1500
वाराणसी एयरपोर्ट (VNS)एयरपोर्ट टैक्सी / कैब30 km₹800 – ₹1200

फाइनल टिप्स (Smart Travel Tips)

  • रिंग रोड का उपयोग करें (Use Ring Road): शहर के अंदर के भारी ट्रैफिक (खासकर आखरी से BLW रोड , लहुराबीर या कैंट इलाके) से बचने के लिए, कैब या ऑटो ड्राइवर से हमेशा ‘Ring Road Phase-2’ के रास्ते चलने को कहें।
  • एडवांस बुकिंग (Advance Booking): WPL and IPL मैच वाले दिन स्टेडियम रूट पर गाड़ियों की भारी डिमांड होगी, इसलिए अपनी कैब या टैक्सी पहले से ही बुक कर लें।
  • किराया पहले तय करें: अगर आप बिना ऐप (Offline) के रिज़र्व ऑटो या प्राइवेट टैक्सी ले रहे हैं, तो सफर शुरू करने से पहले ही किराया तय कर लें ताकि बाद में कोई विवाद न हो।